BIHARBreaking NewsHealth & WellnessJEHANABADSTATE

BreakingNews: बिहार में कोरोना का खौ’फ, जहानाबाद में महाराष्ट्र से आए 194 लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच…

मुंबई और महाराष्ट्र से दानापुर लौटे बिहार के विभिन्न जिलों के लोगों में से 194 लोग जहानाबाद जिले से होकर गुजरे। जिनकी जांच जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने की।

इनमें 69 लोग जहानाबाद जिले के हैं। जिनकी जांच की गई हालांकि इनमें से किसी ने भी को कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया है। इनमें से कुछ लोग घोसी थाना के टिकरौल गांव के रामखेलावन ठाकुर के बारे में बीमा’र होने की बात बता रहे थे, उनकी सूचना पर एंबुलेंस और मेडिकल की टीम ठिकरोर गांव गई। एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उनमें कोरोना का कोई ल’क्षण नहीं पाया गया है ।

दानापुर से पटना प्रशासन द्वारा दो बसों में लोगों को गया रूट की ओर भेजा गया ,जिसमें जहानाबाद और गया के अलावा कुछ झारखंड के लोग भी शामिल थे । बाकी बचे लोगों को पट्टा प्रशासन द्वारा कोई वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई जिसके बाद मुंबई से आए लोगों ने पटना से एक प्राइवेट बस कर उस पर पचासी लोग हुए और प्रशासन के द्वारा भेजे गए बसों के साथ ही आए पचासी लोगों से भरी हुई है बस जहानाबाद आकर लौट गई। उनमें केवल जहानाबाद और आसपास के लोग ही थे। इन तीन बसों के अलावा भी पटना से बहुत सारे लोग ऑटो रिजर्व कर आए बताया जा रहा है, कि प्रशासन द्वारा भेजी गई एक बस गया जाएगी। जबकि दूसरी बस मखदुमपुर जाएगी। हालांकि इस बारे में कोई प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.