Breaking NewsHealth & WellnessNational

BreakingNews: भारत मे कोरोना वायरस से एक ही दिन में तीन की मौ’त, सं’क्रमितों की संख्या 396 तक पहुंची…

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति बि’गड़ती जा रही है। हालांकि, सरकारी स्तर से लेकर सामाजिक स्तर पर इसके प्रसार को रोकने की भरसक कोशिशें की जा रही हैं। शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है, धारा 144 लगाई जा रही है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा समय तक घरों में रहने को कहा जा रहा है। इसके बावजूद कोरोना के मामले बढ़ रहे है। रविवार को देश में एक दिन में इस घातक वायरस के चलते तीन लोगों की जा’न चली गई। महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार में एक-एक व्यक्ति ने दम तो’ड़ दिया और मृ’तकों का आंकड़ा सात पर पहुंच गया है। जबकि, 45 से ज्यादा नए मामले सामने आए और भारतीय आर्येवेदि‍क अनुसंधान परिषद ( ICMR) के अनुसार संक्र’मितों की संख्या 396 पर पहुंच गई। अब तक 18,127 सैंपल लिए गए हैं।  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक संक्रमित लोगों में 41 विदेशी नागरिक हैं। 24 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि, सात लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरी मौ’त हुई है। जबकि, बिहार और गुजरात में पहली मौत हुई है। बिहार में पटना के एम्स मे 38 साल के व्यक्ति की मौ’त हुई है, वह हाल ही में कतर से लौटा था और उसे किडनी की बीमा’री थी। लेकिन गुजरात के सूरत में 67 साल के जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, वो न तो विदेश गए थे और न ही विदेश से लौटे किसी व्यक्ति के ही सीधे संपर्क में आए थे। वो हाल ही में दिल्ली और जयपुर लौटे थे। हालांकि, उनकी किडनी खराब थी और अस्थमा की बीमा’री थी। इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति की जा’न जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 10 नए मामले

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में एक दिन में 10 नए केस सामने आए हैं और पीड़ि‍तों की सख्या 74 हो गई है जो देश में सबसे ज्यादा है। इनमें तीन विदेशी हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने रविवार को तिरुअनंतपुरम में कहा कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए मामले सामने आए। इनको मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है, जिसमें सात विदेशी हैं। दिल्ली में एक विदेशी समेत 27 और उत्तर प्रदेश में रविवार को एक नया मामला सामने आया। राज्य में एक विदेशी समेत 29 लोग अभी तक संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में एक महिला को भी संक्रमित पाया गया है।

अन्‍य राज्‍यों में भी मामले बढ़े

राजस्थान में 24 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो विदेशी भी हैं। तेलंगाना में 11 विदेशियों समेत 21 लोग पी’ड़ित पाए गए हैं। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत संक्रमितों की संख्या 17 है। कर्नाटक में रविवार को छह नए मा’मले दर्ज किए गए और इनकी संख्या 26 हो गई है। पंजाब में सात नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। लद्दाख में 13, गुजरात में 18, तमिलनाडु में दो विदेशियों समेत छह केस अभी तक मिले हैं। चंडीगढ़ में रविवार को एक नया केस सामने आया और संक्र”मितों की संख्या छह हो गई।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और राज्य में संक्रमितों की संख्या पांच हो गई है। बंगाल में रविवार की तीन नए मामले मिले और यहां आंकड़ा सात पर पर पहुंच गया, जबकि, जम्मू-कश्मीर में अभी तक चार केस पाए गए हैं। जबकि, आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड में तीन-तीन, ओडिशा व हिमाचल प्रदेश में दो-दो और पुडुचेरी, असम व छत्तीसगढ़ में अभी तक एक-एक मामला सामने आया है।

गुजरात में संक्रमितों के नाम घोषित किए जाएंगे

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के नाम सार्वजनिक करने का फैसला किया गया है, ताकि इन लोगों के संपर्क में आए दूसरे लोग सतर्क हो जाएं और उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई करें। राज्य सरकार ने लोगों से अपने स्तर से ही एहतियाती कदम उठाने को कहा है। सरकारी स्तर पर राज्य के चार शहरों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा को पहले ही लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी गई थी।

कोरोना की दहशत

– महाराष्ट्र के लातुर में शाही समारोह का आयोजन करने पर दूल्हा-दुल्हन के घरवालों समेत छह पर केस दर्ज

– गोवा ने जनता कर्फ्यू को 25 मार्च तक बढ़ाया

– नगालैंड में रविवार मध्यरात्रि से अनिश्चित काल के लिए लॉकडाउन

– मेघालय में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर पाबंदी

– कार निर्माता कंपनी मारुति ने गुरुग्राम व मानेसर प्लांट में उत्पादन रोका

– कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्से सोमवार शाम से 27 मार्च तक लॉकडाउन

– मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों से 31 मार्च तक घर से काम करने को कहा गया

– अर्धसैनिक बलों ने जवानों के मूवमेंट पर पांच अप्रैल तक रोक लगाई

– भारतीय बैंक संगठन ने लोगों से नोट छूने के बाद हाथ धोने को कहा है

– भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर क्वारंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे

कोरोना का कहर

महाराष्ट्र -74 (तीन विदेशी)

केरल – 67 (सात विदेशी)

उत्तर प्रदेश – 29 (तीन विदेशी)

दिल्ली – 27 (एक विदेशी)

कर्नाटक – 26

राजस्थान – 24 (दो विदेशी)

तेलंगाना – 21 (11 विदेशी)

पंजाब – 21

गुजरात – 18

हरियाणा – 17 (14 विदेशी)

लद्दाख – 13

बंगाल – 7

तमिलनाडु – 6

चंडीगढ़ – 6

मध्य प्रदेश – 5

जम्मू-कश्मीर – 4

आंध्र प्रदेश – 3

उत्तराखंड – 3

ओडिशा – 2

हिमाचल प्रदेश- 2

बिहार -2

पुडुचेरी – 1

छत्तीसगढ़ -1

असम – 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.