BIHARBreaking NewsPATNASTATE

राजधानी में कोरोना का खौ’फ़: ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर को 31 मार्च तक किया गया बंद…

कोरोना का खौफ़, पटना का ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर को 31 मार्च तक किया गया बंद, इतिहास में पहली दफ़ा मंदिर को किया गया बंद।

दुनिया भर में लोगो की जान के लिए खतरा बन चुका कोरोना वायरस के संक्रमण का खौफ़ मंदिरो में भी देखने को मिल रहा है। वही पटना का ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है जहाँ मंदिर के पुजारी ने बताया कि कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से मानव जाति को बचाने के लिए इतिहास में पहली दफ़ा इतने दिनों के लिए मंदिर का पट बंद किया गया है।

वही मंदिर में परिसर में जहां भक्तो की भाड़ी भीड़ लगी रहती थी और भक्त भी माँ भगवती की आराधना में लगे रहते थे वही आज पूरा मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। गौरतलब है कि कल ही पटना में कोरोना से दो पॉजिटिव मरीज़ मिले जहां एक मरीज की मौत इलाज़ के दौरान हो गई वही राज्य सरकार के द्वारा एतिहातन के तौर पर पटना में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.