Breaking News

बेगूसराय में ठनका गिरने से किसान की मौ’त:खेत में काम कर रहा था, बारिश से बचने के लिए पेड़ के पास चला गया था

बेगूसराय में ठनका की चपेट में आने से खेत में मक्का तैयार कर रहे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बागवान पंचायत की है।

मृतक व्यक्ति की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 बागवान पंचायत के छिवारी गांव के रहने वाले स्वर्गीय बनारसी चौरसिया का 52 वर्षीय पुत्र रमेश चौरसिया के रूप में की गई है। अपने खेत में मक्का तैयार कर रहा था। उसी दौरान अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगा। बारिश से बचने के लिए मृतक रमेश चौरसिया एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान अचानक तेज बिजली गरजने लगी।

इस दौरान उसके शरीर पर ठनका गिर गया। ठनका गिरने के बाद रमेश चौरसिया के घटनास्थल पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचकर दहाड़ मार मार कर रोने लगा।

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बखरी थाने पुलिस को दी मौके पर बखरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मृतक रमेश चौरसिया पेशे से किसान था और खेती बारी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.