बेगूसराय में 12 साल की लड़की को भगाने के आरोप में एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर बिजली के खंभे से बांध दिया। युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। नाबालिग लड़की भी की काउंसलिंग के लिए पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एनएच 31 के समीप की है। आरोपी युवक की पहचान प्रमिला चौक के रहने वाले पप्पू कुमार (20) के रूप में की गई है। मौके पर मौजूद स्थानीय विनोद कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को एक युवक के द्वारा बाला फुसलाकर ले जा रहा था। तभी लड़की चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे। पूछताछ पर लड़की ने बताया कि यह लड़का जबरन लेकर जा रहा है। तभी इतनी देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गया और युवक को जमकर पिटाई कर दी।

लड़की ने भी युवक पर आरोप लगाया।
लोगों का कहना है कि कई घंटे तक आरोपी युवक को बिजली के खंभे में बांधकर लोगों के द्वारा पिटाई की गई। बाद में किसी तरह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।
नाबालिग लड़की ने बताया कि उसे साईं की रसोई के वितरण स्थल के समीप से उठाकर जबरन ले जा रहा था। तभी मैं शोर मचाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग यहां पर युवक को पकड़ा लिया और मुझे बचा लिया। मामले में नगर थानेदार रामनिवास ने बताया कि नाबालिग लड़की के भगाने का आरोप में एक युवक को भीड़ ने पकड़कर पिटाई की गई। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।







Comment here