Breaking News

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने गाड़े झंडे, सभी मौके से फरार

बिहार में नक्सलियों की कमर तोड़ने में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने औरंगाबाद ज़िले के मदनपुर थाना अंतर्गत जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, कारतूस समेत अन्य अवैध समान बरामद किये हैं। इस नक्सल विरोधी अभियान में नक्सली इलाकों में घुसकर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर बहादुरी के झंडे गाड़ दिये हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों की भनक लगते ही नक्सली मौके से फरार हो गए।/

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं 205 कोबरा वाहिनी समादेष्टा के संयुक्त निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान मुकेश कुमार एवं 205 कोबरा वाहिनी उप समादेष्टय वाई ए डाखोले तथा सहायक समादेष्टा अजीत बी नायर, रामवीर, सहायक समादेष्टा, 29वी वाहिनी एसएसबी के संयुक्त नेतृत्व में जिला अंतर्गत कार्यरत 205 कोबरा वाहिनी, 29वीं वाहिनी एसएसडी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के संयुक्त टीम के द्वारा की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाएं जा रहे सर्च ऑपरेशन में 1500 किलोग्राम यूरिया, 1068 राउंड गोलियां, 13 पीस 315 बोल्टस, 5 एसएलआर मैगजिन, 23 पीस मैगजीन, 1000 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 35 किलोग्राम अल्मुनियम पाउडर समेत कई अन्य अवैध सामग्रियां बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन मदनपुर थाना अंतर्गत चकरबंधा, लडुईयां तथा बांसडीह एवं इसके आस-पास क्षेत्रों में की गई। पूर्व में सूचना मिली थी की नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही हैं जिसके आलोक में यह कार्यवाई की गई जहां सुरक्षा बलों की भनक लगते ही नक्सली फरार हो गए। जबकि यह भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, हथियार समेत अन्य अवैध समान बरामद किये हैं।

जब्त सामानों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर थाना लाया गया जिसमें मदनपुर थाना में विभिन्न सुसंगत धाराओं के आधार पर यू०ए०पी०एक्ट में कुल 14 नामजद एवं 20 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप एक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ हैं। नक्सली गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.