Breaking News

बगहा पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को किया गिर’फ्तार:पि”स्टल के साथ दबोचे गए दोनों, जिंदा कारतूस भी बरामद

बिहार के दो जिला में हुई फायरिंग के बाद बगहा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस तरह की घटना बगहा पुलिस जिला में ना हो इसे देखते हुए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस जिले के लौकरिया एसटीएफ ने एएसपी अभियान के नेतृत्व में बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर से दो अपराधियों को पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके पहले ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा है। पुलिस की इस कार्रवाई से बड़ी वारदात होने से बाल-बाल बचा है। दरअसल नक्सल प्रभावित लौकरिया थाना के एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना बेतिया क्षेत्र के सरस्वती नगर स्थित एक घर में दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं और इनमें आर्म्स डीलर भी हैं। ऐसे में एसटीएफ टीम ने इसकी सूचना बगहा एसपी को दी जिसके बाद एएसपी अभियान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और फिर छापेमारी की गई।

पुलिस इस छापेमारी में दो अपराधीयों को देशी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अपराधी पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर भरवलिया निवासी हरिंदर साह के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार और फुलवरिया के जयराम महतो के 27 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है।

इस मामले में बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि पुलिस इन अपराधियों की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। पहले से ही इन अपराधियों पर संगीन मुकदमें दर्ज हैं। यही वजह है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में लौकरिया थाना की एसटीएफ, एएसपी अभियान समेत मुफस्सिल थाना बेतिया के इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस जवान शामिल रहे। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.