Breaking News

सीतामढ़ी समाहरणालय के पास दंपती का हाईवोल्टेज ड्रामा:महिला ने अपने पति को पीटा

सीतामढ़ी में एक तरफ जहां समाहरणालय में नामांकन चल रहा था। वही दूसरी तरफ समाहरणालय के बाहर एक पति पत्नी की हाईवोल्टेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, महिला के द्वारा अपने पति की जमकर पिटाई की गई। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो को थाना ले आई। वही पुछताछ कर छोड़ दिया गया। घटना के वक्त मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी।.

महिला ने कहा दूसरे लड़कियों से है चक्कर

दरअसल, बेलसंड के चंदौली की रहने वाली महिला प्रिया कुमारी का आरोप है की उसका पति उसके साथ दो साल से नहीं रह रहा है। महिला ने कहा की उसका पति उसके अलावा दो लड़कियों से कनेक्शन रखे हुआ है। जिसके वजह से वह पिछले दो सालों से उसके साथ नही रह रहा है। महिला का आरोप है की उसका पति दूसरे लड़की के चक्कर में दो साल से घर से निकाल दिया है। वही उल्टा महिला पर ही केस दर्ज कर दिया है। महिला ने कहा चार साल शादी का हो चुका है।

पति ने कहा नही रहना चाहती है साथ

वही उसके पति का आरोप है कि, उसका कोर्ट में आज तारीख था। इसी लिए वह कोर्ट आया था। कोर्ट से निकलने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई है। उसके पति ने कहा वह खुद साथ नही रहना चाहती है। जब इसका कंप्लेन किए तो आज घेरकर अपने अन्य लोगो के साथ पिटाई की है। काफी हंगामा को देखते हुए लोग स्थानीय डुमरा थाना को सूचना दिया। जिसके बाद थाना पुलिस दोनो को लेकर थाने ले आई। दोनो से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कहा दोनो में कोई नही किया शिकायत

इस संबंध में डुमरा थानाध्यक्ष जन्मेजय राय ने कहा कि दोनो आपस में लड़ रहे थे। दोनो से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। दोनो में से किसी के द्वारा कोई शिकायत के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.