Breaking News

अधिक दाम पर काफी बेचना पड़ेगा महंगा:मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे ने दुकानदारों पर लगाया जुर्माना, कई ट्रेनों में भी चला अभियान

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अधिक दाम पर कॉफी बेचने पर रेलवे की ओर से जुर्माना ठोका गया है। इस दौरान जंक्शन पर हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है की पूर्व मध्य रेल ओर से ट्रेनों के पैंट्रीकार एवं अन्य कैटरिंग यूनिट में गैर मान्यता प्राप्त पैकेज्ड पेयजल और खान-पान से जुड़ी अन्य अनियमितताओं की जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान मुजफ्फरपुर में निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर कॉफी बिक्री का मामला पकड़ा गया। इसके बाद स्टॉल संचालक पर 5900 रूपये का जुर्माना किया गया। वहीं हाजीपुर में औचक निरीक्षण के दौरान स्टॉल पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचते पकड़े गये।

मामले में सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि औचक जांच में हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, बरौनी आदि स्टेशनों पर पेय एवं खाद्य सामग्रियों पर निर्धारित मूल्य से ज्यादा राशि वसूलने वाले स्टॉल पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसी तरह 12436 आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस, 14650 अमृसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, 14617 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 12368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में जांच की गई। इस दौरान गैर मान्यता प्राप्त पानी का बोतल बेचने, अवैध वेंडिंग आदि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी। पूर्व मध्य रेल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.