भागलपुर में मूसलाधार बारिश होने से नगर निगम और सरकारी व्यवस्था को पोल खुलती नज़र आ रही। शनिवार के दोपहर में जिले में बारिश होने से थाना परिसर तालाब में तब्दील हो गया। पुलिस कर्मी इस समस्या निजात पाने के लिए खुद से वीडियो बनाकर वायरल किया। मामला जिले के नाथनगर थाना का है जहां कई सालों से थाना का भवन जर्जर हालत में है। कब कोई घटना घट जाएगा इस बात से इनकार नहीं कर सकता। बारिश के मौसम में थाना परिसर के सभी कमरे में पानी टपकता है जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हो रही है।
शनिवार के दोपहर से लगातार बारिश होने से थाना परिसर में नाले का पानी से पूरे थाना परिसर जलमग्न हो गया है और बदबू दे रहा है और नाले के पानी कमरे में भी चला गया जिससे पुलिस कर्मी अपना सारा सामान बिछावन पर रखकर रतजगा कर रहे है और मन मे चिंता सता रही है कि कम जर्जर भवन न गिर जाए जिसको लेकर पुलिसकर्मी के मन मे डर समय हुआ है।
वही पुलिसकर्मी की माने तो ये समस्या कई सालों से हो रही है जिसको लेकर कई बार अधिकारी ने भी भवन का जांच किया पर अबतक जर्जर भवन पर कोई ठोस पहल नही किया है। जिससे आज नाथनगर थाना में तैनात पुलिस कर्मी असुरक्षित महसूस कर रहे है।जिससे परेशान होकर वीडियो बनाकर वायरल किया है।







Leave a Reply