Breaking News

मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता और पत्नी से मा’रपी’ट:घर की चहारदीवारी को तोड़ा, मोबाइल और सोने की चेन लूटने का आरोप

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर में घर की चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने अधिवक्ता और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। बीच-बचाव करने गए उनके बेटे और बेटी की भी पिटाई कर दी।

आरोपियों ने घर से दो मोबाइल और महिला के गले से डेढ़ लाख रुपए का सोने का चेन भी छीन लिया। मुकदमा संबंधित कुछ कागजात भी आरोपी अपने साथ लेकर भाग निकले। घटना में दोनों दंपती लहूलुहान हो गए। इसे लेकर काजीमोहम्म्दपुर थाने में अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह की पत्नी मनिता सिंह के FIR दर्ज करने को आवेदन दिया है। इसमें ब्रजेश और विजय समेत अन्य को आरोपी बनाया है। थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया की आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

पीड़िता ने बताया की उनके पति मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में वकील हैं। आरोपी लाठी डंडा समेत अन्य हथियार लेकर घर पर आ धमके। उनके घर की चहारदीवारी को तोड़ने लगे। आवाज सुनकर वे बाहर निकली और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने रॉड से उनपर हमला कर दिया। उनका सिर फट गया।

शोर सुनकर उनके पति बाहर निकले और उन्हे बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने लाठी डंडे और रॉड से दोनों को जमीन पर पटककर जमकर पिटाई कर दी। दोनों खून से लथपथ हो गए। घर में घुसकर लूटपाट भी की। धमकी देते हुए सभी वहां से भाग निकले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.