नवादा में एक पति ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहज पत्नी द्वारा देरी से खाना देना था। वहीं, उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही। घटना जिले के के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केना गांव में घटी।
घटना को लेकर पत्नी ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े में पति ने गुस्से में आकर जहर खा लिया। हालात बिगड़ने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुरेश मांझी का पुत्र मंटू मांझी अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाना परोसने में विलंब होने पर वह पत्नी के साथ झगड़ने लगा जिसके बाद गुस्से में आकर वह जहर खा लिया। फिलहाल मंटू मांझी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बता दें कि शनिवार की देर रात की पूरी घटना है।
वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि घर में गुस्सा होकर प्रवेश किया और पत्नी से भोजन मांग रहा था पत्नी बच्चों को खिला रही थी और 2 मिनट इंतजार करने को लेकर कहीं भोजन देने में देर हुआ उसी दौरान गुस्से में आकर मंटू मांझी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह जहर कहां से लाया नहीं लाया इसकी कोई पता अब तक नहीं चल पाया है। जैसे ही मंटू की तबीयत बिगड़ने लगी घर परिवार में कोहराम मच गया आनन-फानन में सभी लोग देर रात नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराए हैं जहां पर मंटू की हालत काफी चिंताजनक बताया जा रहा है। घर की थोड़ी सी विवाद में आकर मंटू ने सीधा मौत को भी गला लगाने की कोशिश किया है। वही डॉक्टर के द्वारा नवादा के सदर अस्पताल में बेहतर इलाज की जा रही है। परिजन ने कहा कि कभी भी पति पत्नी घर परिवार में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है. यह पहली बार है जो खाना के लेकर विवाद हुआ और सीधा जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।



Leave a Reply