Breaking News

पटना सिटी बाईपास में नकली बल्ब बरामद:कंपनी के डायरेक्टर ने कोलकाता से आकर पटना में पकड़ा डुप्लीकेट बल्ब

पटना सिटी के बाईपास थाना अंतर्गत सती चौक के पास रविवार को पुलिस ने नकली बल्ब बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक ट्रक नकली बल्ब जप्त किया है। कंपनी के डायरेक्टर ने कलकत्ता से पटना पहुंचकर इस मामले का खुलासा किया।

बताया जा रहा है कि बाईपास थाना अंतर्गत महादेव स्थान के नजदीक एक कंपनी का डुप्लीकेट बल्ब वर्षों से बनाया जा रहा था। कंपनी के डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी जयंत ग्रुप का प्रोडक्ट है जो कोलकाता की कंपनी है और 55 वर्ष पुरानी है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में उन्हें यह सूचना मिली थी कि पटना के बाईपास में विनोद जसपाल के द्वारा उनकी कंपनी का नकली प्रोडक्ट तैयार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही वे इसकी जांच करने हवाई जहाज से कोलकाता से चलकर रविवार की सुबह पटना पहुंचे और बाईपास में उस जगह पर जाकर देखा जहां 1 वर्ष से यह काम चल रहा था। इस क्रम में उन्होंने देखा कि उनके कंपनी का नकली बल्ब बनाकर एक ट्रक बल्ब बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। सूचना मिलते ही बाईपास पुलिस मौके पर पहुंचकर कंपनी के द्वारा एक ट्रक बल्ब सहित कई मटेरियल जब्त किये है।

इस मामले को लेकर बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल जब किए गए सामानों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितना सामान नकली था जिसकी कीमत कंपनी के द्वारा कितना आंका जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.