Breaking News

मुजफ्फरपुर : गड्ढों वाली सड़क होने का धुलेगा दाग पथ निर्माण विभाग कराएगा मरम्मत

बारिश की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में सड़काें की स्थिति बदहाल हाे गई है। शहर के बटलर-दिघरा राेड समेत जिले की 21 प्रमुख सड़काें काे दुरुस्त करने के लिए शनिवार काे पथ निर्माण विभाग ने हेड क्वार्टर काे प्रस्ताव भेजा। सबसे बड़ी समस्या है कि ओपीआरएमसी जिसके तहत सड़क क्षतिग्रस्त हाेने पर तत्काल जाे मेंटेनेंस हाे जाता था। ओपीआरएमसी में मुजफ्फरपुर काे शामिल नहीं करने से इसका लाभ नहीं मिला।n

इसकी वजह से शहर व ग्रामीण इलाके की कई प्रमुख सड़क बदहाल हाेती जा रही है। बारिश के बाद कई सड़काें की स्थिति बदहाल हाे गई है। दुर्गापूजा व दिवाली काे देखते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ईं. अंजनी कुमार ने मुख्यालय काे 21 सड़काें की सूची साैंपते हुए मेंटेनेंस की जरूरत बताई है।

बटलर-दिघरा राेड में नारायणपुर के बाद सड़क की हालत कर्ई जगह बदहाल है। इसी सड़क से शहर के लाेग हाईवे पर जाम से बचने के लिए समस्तीपुर राेड में निकलते हैं। दिघरा के पास सड़क की स्थिति बदहाल हाे गई है। कांटी-रघई घाट राेड में रघई घाट के पहले कई जगह गड्ढा बन गया है। जिससे इस सड़क से गुजरना जानलेवा हाे गया है। इस सड़क पर भी ट्रैफिक का लाेड बढ़ा है।

बारिश के बाद कई जगह बन चुके हैं गड्ढे, मेंटेनेंस के लिए मांगी गई राशि

दाेनाें स्टेट हाईवे पर एक लेयर हाेगा कालीकरण

माेतीपुर-सरैया स्टेट हाईवे आठ साल पहले बना। लेकिन, इसका मेंटेनेंस कभी नहीं हुआ। माेतीपुर-सरैया स्टेट हाईवे पर एक लेयर कालीकरण करना हाेगा। समय रहते एक लेयर कालीकरण नहीं चढ़ा ताे कई जगह गड्ढा हाेने का खतरा है। इसी तरह सरैया के बखरा से साहेबगंज तक स्टेट हाईवे 74 पर भी एक लेयर कालीकरण की जरूरत है। लंबे समय से इन दाेनाें स्टेट हाईवे का मेंटेनेंस नहीं हुआ है।

इन सड़काें के मेंटेनेंस के लिए मांगा गया फंड 1. चांदनी चाैक-बखरी रोड 2. मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी राेड 3. मुजफ्फरपुर-हाजीपुर राेड 4. मुजफ्फरपुर-पुरानी माेतिहारी राेड 5. माड़ीपुर पावरहाउस चाैक से सकरी पथ 6. बटलर-दिघरा राेड 7. मुजफ्फरपुर-रेवा घाट राेड 8. माड़ीपुर-डीएम अावास राेड 9. तुर्की-पक्कीसराय राेड 10. सभा चाैक से जहांगीरपुर पथ 11. मुजफ्फरपुर-पूसा राेड 12. मझाैली-कटरा पथ 13. कांटी-रघई घाट पथ 14. कांटी-मड़वन पथ 15. मैठी-बखरी-पिलखी पथ 16. माेतीपुर-साहेबगंज राेड 17. साहेबगंज-बाइपास राेड 18. एनएच 28 पेट्राेल पंप से माेतीपुर पुरानी बाजार पथ 19. बखरा-वैशाली पथ 20. बखरा से साहेबगंज स्टेट हाईवे 74 21. सरैया से माेतीपुर स्टेट हाईवे 86

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.