Breaking News

मुजफ्फरपुर : ICICI बैंक लू’टकांड का खुलासा, तीन अ’पराधी गिर’फ्तार, सरगना अब तक फरार, ढाई लाख कैश भी बरामद

शहर के गाेबरसही आईसीआईसीआई बैंक लूट में शामिल तीन अपराधियाें काे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें माेटर साइकिल मुहैया कराने वाला एक व बैंक के अंदर घुस कर कैश लूटने वाले दाे अपराधी शामिल हैं। बैंक के अंदर घुस कर लूटपाट करने वाले एक अपराधी की तलाश में देर रात तक पुलिस टीम दाे अलग-अलग लाेकेशन पर छापेमारी में जुटी रही।n

अपराधियाें के पास से आईसीआईसीआई बैंक से लूटा गया करीब ढाई लाख कैश भी बरामद कर लिया गया है। सूत्राें के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक लूट के बाद दाे अपराधियाें काे जाे हिस्सेदारी मिली थी। उसमें से ज्यादातर रकम बरामद कर ली गई है। तीसरा अपराधी जाे मास्टरमाइंड था, ज्यादा राशि लेकर निकल गया। अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हाे सकी है। समस्तीपुर के मुसरीघरारी स्थित एक हथियार तस्कर के यहां भी शनिवार की रात पुलिस टीम ने छापेमारी की।

पल्सर बाइक के सहारे गैंग तक पहुंची पुलिस

गाेबरसही आईसीआईसीआई बैंक लूट के बाद पुलिस काे दाे अलग-अलग बाइक घटना के बाद मिली। सदर में बरामद बाइक की सूचना अधिकारियाें काे मिली। लेकिन काजी महम्मदपुर थाना में बरामद बाइक की जानकारी बैंक लूट की गुत्थी सुलझाने वाले पुलिस टीम काे नहीं मिली। दाे दिन बाद जब काजी महम्मदपुर पुलिस द्वारा बाइक जब्त की सूचना के बाद कांटी के गैंग का खुलासा हाे सका।

जिसने बैंक लूट की घटना काे अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि लूट की घटना में तीन अपराधी बैंक के अंदर घुसा था। उसमें दाे काे उठा लिया गया है। पहले से ही अपराधियाें काे बाइक देने वाला गिरफ्तार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.