मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के 4 जिलाें की जीविका दीदी की अब अपनी फैक्ट्री हाेगी। बेला औद्याेगिक क्षेत्र स्थित लेदर पार्क में इन दीदियाें काे शेड दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले चरण में 40 जीविका दीदी काे शेड दिए जाएंगे। इनके नेतृत्व में 36-36 यानी 1440 जीविका दीदी काे राेजगार मिलेगा। इनके बनाए उत्पाद लेदर पार्क का संचालन कर रही कंपनी के माध्यम से देश के बाजाराें और महानगराें के माॅल तक में बिकेंगे।
इसके लिए जीविका दीदी काे उद्यमी याेजना के तहत 10 लाख और जरूरत के हिसाब जीविका के माध्यम से और 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इन सभी की ट्रेनिंग भी हुई है। 4 दिसंबर से लेदर पार्क में बने 96 शेड में ये सभी उत्पाद तैयार करेंगे। सीएम शनिवार की दाेपहर बेला औद्याेगिक क्षेत्र के फेज टू में बने लेदर पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्हाेंने पूरे पार्क में चक्कर लगाकर बैग बनाने की प्रक्रिया काे देखा और कारीगराें से बातचीत की। बाद में पार्क के सभागार में उन्हाेंने जीविका दीदियाें से रूबरू हुए। बाद में वे माेतीपुर भी इथेनाॅल प्लांट देखने गए।
सरकार देगी इन्हें पूरी मदद
सीएम ने कहा कि सभी काे 1 हजार स्वाक्यर फीट का शेड दिया जाएगा। इनमें 24-24 सिलाई मशीनाें पर जीविका महिलाएं प्राेडक्ट बनाएंगी। लेदर पार्क के फैलिसिटेशन सेंटर में अभी एक कंपनी आधुनिक मशीनाें व कुशल कारीगर के माध्यम से हर दिन 5 हजार बैग निर्माण कर रही है।
यही कंपनी बैग के लिए सभी लेदर-कपड़े कटिंग करके देगी। सीएम ने कहा कि जीविका दीदी की अपनी-अपनी फैक्ट्री हाेगी। समस्तीपुर से आयी जीविका दीदी रुचि के अनुसार, सीएम ने कहा – आप मेहनत से काम कीजिए। प्राेडक्ट की बिक्री की चिंता नहीं करनी है।







Leave a Reply