शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर से एक BA की छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। अगवा अठारह वर्षीय युवती का अपहरण कर लिए जाने से संबंधित एक प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई है। अगवा छात्रा के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नालंदा जिला अंतर्गत सारे थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह के पुत्र सौरभ कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जबकि युवती का अपहरण करने में उसके दो अज्ञात सहयोगियों को भी अभियुक्त बनाया गया है।
इस बाबत बरबीघा थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को युवती अपराह्न 3 बजे अपने घर शहर के सकलदेव नगर मुहल्ले से ट्यूशन पढ़ने एक कोचिंग संस्थान में जाने निकली। लेकिन रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने युवती का अपहरण करके उसे अपने साथ ले भागे। जब बीती देर शाम तक युवती कोचिंग से पढ़कर घर वापस नही लौटी।
तब घरवालों को चिंता हुई। तब घर वाले युवती का खोजबीन शुरू किया।इसी क्रम में घरवालों को युवती का अपहरण कर लिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस अगवा छात्रा की बरामदगी के लिए अपहर्ता के छुपे रहने के स्थानों की सुराग पाने में जुट गई है। उधर, अन्य सूत्रों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया है।पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। इस मामले में अगवा छात्रा की बरामदगी की कोई सूचना नहीं है।



Leave a Reply