Breaking News

जमुई में हादसा, 3 की हालत गंभीर:अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, आधा दर्जन यात्री घायल; अस्पताल में भर्ती

जमुई में तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से उसपर सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर जमुई-खैरा मुख्य मार्ग के नीमारंग मोहल्ले के समीप खैरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क पर पलट गया।

इस दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के गोपालपुर निवासी मोहनदास, चंद्रशैली निवासी शर्मिला देवी तथा सगदरी निवासी राजू सोरेन और उनकी पत्नी मंगरी हांसदा के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सभी अपने निजी काम को लेकर जमुई मुख्यालय आ रहे थे। तभी जमुई- खैरा मुख्य मार्ग के नीमारंग मोहल्ले के समीप जैसे ही ऑटो पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां 3 मरीजों को चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.