नवानगर की पुलिस ने आलू लदी पिअकप से भारी मात्रा में शराब की खेप भी बरामद की है। सूचना पर पिअकप के साथ तस्कर कों पकडने के लिये बक्सर जिले के दो थाने की पुलिस ने पीछा किया लेकिन तस्कर दोनों थाना कि पुलिस को चकमा दे फरार हो गया। हालांकि, पुलिस के हाथ शराब से लदी पिअकप और तस्कर का मोबाइल हाथ लग गया। तलाशी लेने पर पिकअप में 37 बोरी आलू के बीच 35 पेटी अंग्रेजी शराब छुपाया गया था। साथ वाहन से पुलिस को अलग नंबर प्लेट भी बरामद हुआ है।पुलिस जब्त मोबाइल के आधार पर तस्कर को पकड़ने के प्रयास में है।
जनकारी के अनुसार, सोनवर्षा -नावानगर मार्ग से पिअकप से शराब जाने की सूचना नावानगर पुलिस को मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष ने मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाने लगे ।तभी एक पिकअप सड़क मार्ग पर आते देख पुलिस सतर्क हो उसे रोकने लगे पुलिस को देख पिकअप चालक वाहन की रफ्तार तेज कर दिया। पिकअप को भागते देख पुलिस ने उसका पीछा किया पर पिकअप चालक पुलिस वाहन को आगे निकलने के लिए पास नहीं दे रहा था।
नावानगर थाना अध्यक्ष ने इसकी सूचना सोनवर्षा पुलिस को दी। लेकिन जब तक सोनवर्षा पुलिस सड़क पर पहुंचने से पहले वह आगे निकल गया। इसके बाद भी पुलिस को पीछा करते देख चालक सह तस्कर ने भोजपुर जिला के सीमा में प्रवेश कर पिकअप छोड़ भाग निकला। नावानगर थाना प्रभारी राजीव रंजन राय ने बताया कि तलाशी के दौरान 37 बोरी आलू के बीच में शराब की 35 पेटी छुपा रखा था।सभी 180 ml की 8pm अंग्रेजी शराब है। इसकी कीमत बिहार में 1.5 लाख के आसपास होगी। चालक सह तस्कर का मोबाइल पुलिस के हाथ लगी जिसके आधार पर तस्कर पकड़ा जाएगा।







Leave a Reply