भागलपुर में एक महिला को ससुराल वालों ने तीन दिन तक घर में बंद कर मारपीट किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने किसी तरह अपनी बात परिजनों तक पहुंचाई। परिजनों ने इसकी शिकायत बिहार के एडीजी के पास की। फिर एडीजी ने भागलपुर पुलिस को इस घटना की सूचना दी और शुक्रवार को पुलिस ने पीड़ित महिला को ससुराल वालो के चंगुल से आजाद करवाया।
घटना भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र बारहपूरा रमजान लेन का है। पीड़ित महिला का नाम अनिशा खातून है। 7 महीने पहले उसने नसीम सेख के बेटे वसीम शेख से शादी की थी। वसीम शादी के एक महीने बाद ही साउदी चला गया था। जिसके बाद पिछले 6 महीने से उसने अपने पत्नी से बात नहीं की थी।
वाशिम की ये दूसरी शादी थी
वसीम ने साल 2017 पहली शादी की थी जिसके बाद उसका तलाक हो गया था। वसीम अनिशा से शादी करने के कुछ दिन बाद ही सऊदी अरब चला गया था। जिसके बाद इधर पिछले तीन दिनों से ससुराल वालो ने अनिशा को घर में ही बंद कर दिया था। इधर बिहार के एडीजी ने भागलपुर पुलिस को अनिशा के ससुर का नाम और अनिशा का मोबाइल नंबर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने अनिशा को फोन किया तो अनिशा ने बताया की सफेद रंग के मकान में उसे बंद किया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अनिशा के ससुराल का पता लगाया और अनिशा को आजाद करवाया।
पैसे नहीं देने पर उसकी पिटाई करती है
अनिशा ने बताया की उसी ननद और सास उसे जबरन पैसे मांगती है। पैसे नहीं देने पर उसकी पिटाई करती है। अनिशा ने बताया कि पहले भी उसने अपनी ननद के कहने पर उसे 20 हजार रुपए दिए थे। फिर वो इधर पैसे मांग रही थी। नही दिया तो जबरन घर में ही बंद कर दिया। अनिशा ने अपने पति पर भी आरोप लगाया कि पिछले 6 महीने से मेरे पति मुझसे बात नहीं कर रहे हैं। वसीम अब तीसरी शादी करना चाहता है। वही इस मामले पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला का भाई आ रहा है। उसके बाद लिखित शिकायत दर्ज की जायगी।







Leave a Reply