नालंदा के 8 छात्र 28 सितंबर को प्रमंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेने पटना जाएंगे। यह प्रतियोगिता पटना के बांकीपुर कन्या प्लस टू हाई स्कूल में सुबह के 11 बजे से शुरू होगी। प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए नालंदा से 2 टीमों का चयन किया गया है। संभाग के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि (बीएसईबी) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा शहर के एसएस बालिका हाई स्कूल में 18 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा कराई गई थी जिनमें 8 बच्चों का चयन हुआ है।
चयनित बच्चों में चंडी प्रखंड के बापू हाई स्कूल से विकास कुमार एवं शुभम कुमार, गिरियक प्रखंड के दशरथपुर कांग्रेस हाई स्कूल से राजा कुमार एवं रामपुर-हासेंपुर हाई स्कूल से आकाशदीप का चयन हुआ है। वहीं दूसरी टीम में हिलसा प्रखंड के कपसियावां हाई स्कूल से प्रभात कुमार शंकर, हरनौत प्रखंड से हरनौत हाई स्कूल से ऋतिक कुमार, बिहारशरीफ प्रखंड के झींगनगर जवाहर कन्या हाई स्कूल से खुशी कुमारी एवं सिलाव प्रखंड से सिलाव गांधी स्कूल से अंशु कुमारी प्रमंडलीय प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगी।
जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने प्रमंडलीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को अपने साथ परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, विद्यालय परिचय पत्र, प्रतियोगिता का एडमिट कार्ड साथ ले जाने की बात कही। वहीं चयनित बच्चों को बधाई भी दिया।







Leave a Reply