Breaking News

भोजपुर में 5 दिन बाद मिला युवक का श’व:सोन नदी में डूबा था वैशाली निवासी युवक, अपनी बहन के घर घूमने आया था

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगावां गांव स्थित सोन नदी में डूबे युवक का शव पांचवे दिन बरामद हुआ है। उसका शव बिंदगावां गांव स्थित सोन नदी से शुक्रवार की देर शाम बरामद हुआ है। शव के मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर खुदगास गांव वार्ड नंबर 13 निवासी स्व.नारायण महतो का 30 वर्षीय पुत्र रामबाबू महतो है। इधर मृतक के जीजा भरत बिंद ने बताया कि वह 17 सितंबर को बड़हरा थाना क्षेत्र के बंदु छपरा गांव अपनी बहन चांदनी देवी के घर घूमने आया था। 19 सितंबर को करीब सुबह 9 बजे बिंदगावां गांव स्थित सोन नदी घाट पर नहाने गया था। जहां नहाने के दौरान वह डूब गया। जब उसका जीजा भरत बिंद शाम में घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव की काफी खोजबीन की लेकिन शव नहीं मिल पाया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरे, तीसरे दिन एवं चौथे दिन भी खोजबीन थी। लेकिन फिर भी नही मिल पाया था। तभी शुक्रवार की शव उसका शव बिंद गांव स्थित सोन नदी के किनारे पानी में पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व पांच बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के परिवार में मां छठिया देवी,पत्नी रिंकू देवी, दो पुत्री जूही,अंशु एवं एक पुत्र अंकुश है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी घटना के बाद मृतक की मां छठिया देवी, पत्नी रिंकू देवी एवं परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.