Breaking News

आज आ रहे हैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया:पहली बार राजधानी में हो रहे नेशनल सेमिनार का करेंगे उद्घाटन

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित आज पटना आ रहे हैं। बापू सभागार में आयोजित होने वाले ‘द नेशनल सेमिनार एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का वो उद्घाटन करेंगे। वो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पटना में पहली बार हो रहे राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को बिहार स्टेट बार काउंसिल के साथ मिलकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया आयोजित कर रहा है। इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सेंट्रल लॉ मिनिस्टर किरण रिजिजू भी पटना आ रहे हैं।

आज होने वाले एक दिन के इस कार्यक्रम में दो सेशन आयोजित किए जाएंगे। पहले सेशन में ‘राष्ट्र निर्माण में वकिलों की क्या भूमिका है?’ इस पर चर्चा होगी। जबकि, दूसरे सेशन में नौजवान वकिलों के लिए एक ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग में उन्हें बताया जाएगा कि कोर्ट में कैसे काम करते हैं? सीनियर के साथ किस तरह से व्यवहार करना है। अपने क्लाइंट के साथ वो किस तरह से पेश आएं? इस बारे में उन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के 6 जज भी शामिल हो रहे हैं। इनमें जस्टिस संजय किशन कॉल, एमआर शाह, बीआर गवई, जेके महेश्वरी, एमएम सुंदरेश और पीए नरसिम्हा शामिल हैं। इनके साथ ही पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल व कई जज शामिल होंगे। कई पूर्व जज भी आएंगे। सभी राज्यों के बार काउंसिल के अधिकारी, सदस्यों के साथ ही अकेले बिहार से करीब 7 से 8 हजार वकिलों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.