सीतामढ़ी के डुमरा थाना में एक सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त सिपाही पर राईफल का मैगजीन गायब करने का आरोप है। दरअसल, सीतामढ़ी पुलिस लाइन केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मुजफ्फरपुर जिला बल के सिपाही सौरभ कुमार रंजन को एसएलआर राइफल एलॉट किया गया था। इसका मैगजीन गायब हो गया है। मैगजीन होने की सूचना के बाद पुलिस लाइन केन्द्र के कोत प्रभारी उमाशंकर शर्मा ने उक्त सिपाही के खिलाफ डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है
दर्ज प्राथमिकी में कोत प्रभारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि बुनियादी प्रशिक्षण पुलिस केन्द्र सीतामढ़ी में शिवहर और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल के कुल 303 प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान प्रशिक्षुओं को शस्त्र प्रशिक्षण देने के लिए उनके नाम से शस्त्र निर्गत किया गया था।
इसमें सिपाही सौरभ कुमार रंजन के नाम 04 मार्च को एसएलआर राईफल मैगजीन के साथ प्रशिक्षण के लिए दिया गया। फिर 29 मार्च को सिपाही द्वारा मात्र एसएलआर राइफल बिना मैगजीन के जमा कराया। खास बात तो यह है की पुलिस के द्वारा कांड के 6महीने बीत जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। डुमरा थाना मामला दर्ज कर तहकीकात में जुटी हुई है। इस संबंध में हेडक्वाटर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि बीते 9 सितम्बर को डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एफआईआर करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।







Comment here