मुंगेर में हवेली खडगपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी का जबरन गांव वालों के द्वारा शादी करवा दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी बालिग है। पिछले एक साल से दोनों छिप-छिपकर मिलते थे। बुधवार की देर रात जब प्रेमी अपनी नाबालिक प्रेमी से मिलने पहुंचातो परिजनों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए और युवक को पकड़ लिया। युवक से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि हम दोनों एक दूसरे से कई महीनों से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

गांव में लगी लोगों की भीड़।
युवक की बातों को सुनकर ग्रामीणों ने लड़की से पूछा तो उसने भी हामी भरी दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने गांव के चौबटिया पर प्रेमी युगल की शादी करवा दी। वहीं इस नाबालिक प्रेमिका के शादी का वीडियो अब सोसल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वही इस संबंध में हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मुझे इस विषय में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। और ना ही मुझे किसी ने बताया है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी। वहीं इस विवाह के बाद प्रेमी ओर प्रेमिका के परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप एक दूसरे पर नहीं लगाया है। बताते चलें कि एक ओर जहां बिहार सरकार के द्वारा बाल विवाह पर रोक लगाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। सरकार के द्वारा या चलाया जा रहा बाल विवाह प्रथा को ठेंगा दिखाते हुए अभी ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह का मामला सामने आ रहा है।



Leave a Reply