उत्तर बिहार आए पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। इससे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि पर्व को लेकर अक्टूबर में मुजफ्फरपुर के रास्ते रक्सौल व हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। जानकारी के अनुसार 1 से 29 अक्टूबर तक हावड़ा से गाड़ी संख्या 03043 बनकर एक से रक्सौल के लिए चलेगी। बताया जा रहा है यह ट्रेन हर शनिवार को रात 10.55 बजे रवाना होगी। जबकि, अगले दिन दोपहर सवा दो बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं, रक्सौल से गाड़ी संख्या 03044 बनकर हावड़ा के लिए चलेगी।
जानकारी के अनुसार दो से तीस अक्टूबर तक ट्रेन चलेगी। इस दौरान यह हर रविवार को दोपहर पौने चार बजे रवाना होगी। जबकि, अगले दिन सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे हावड़ा पहुंचेगी। बताते चले कि यह ट्रेन रक्सौल से खुलकर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह के रास्ते हावड़ा जाएगी। इस ट्रेन के चलने से बड़ी संख्या में मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पर्व में पश्चिम बंगाल से आने वाले यात्रियों को परेशान नही होना पड़ेगा।
बरहड़वा-भागलपुर रेलखंड ओर चलने वाली 4 ट्रेने रहेंगी रद्द
मालदा मंडल के बड़हरवा-भागलपुर रेलखंड पर स्थित साहिबगंज स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग हेतु दिनांक 22 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है –
रद्द ट्रेनें
1. दिनांक 24.09.22 से 27.09.22 तक जमालपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 03433 जमालपुर-किउल पैसेंजर स्पेशल ।
2. दिनांक 24.09.22 से 27.09.22 तक किउल से खुलने वाली गाड़ी सं. 03434 किउल-ईजमालपुर पैसेंजर स्पेशल ।
3. दिनांक 24.09.22 से 28.09.22 तक रामपुर हाट से खुलने वाली गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल ।
4. दिनांक 25.09.22 से 29.09.22 तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 05404 गया-जमालपुर स्पेशल ।
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें -*







Comment here