मुजफ्फरपुर में गुरुवार रात एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघरा हाइवे का है। मुर्गी दाना लदा ट्रक हाइवे से करीब 20 फीट गड्ढे में पलट गया। हालांकि ड्राइवर ने सुझबुझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। अफरातफरी का माहौल बन गया। ड्राइवर राजकुमार पासवान आंशिक रूप से चोटिल हो गया। उसे स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया गया।/
घटना की सूचना मिलने पर सुबह में सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर से पूछताछ की गई। उसने बताया की हाजीपुर से ट्रक पर मुर्गी दाना लोड कर सीतामढ़ी जा रहा था। महुआ वाले रोड से काजीइंडा होते हुए मेन रोड पर निकला था।
इसी दौरान सामने से दो गाड़ी तेज रफ्तार से आती हुई दिखी। एक फोरव्हीलर तेजी से दूसरे वाहन को ओवरटेक कर निकल रही थी। उसे बचाने के क्रम में ट्रक का संतुलन बिगड़ा और गड्ढे में जा पलटा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को उठाने की कवायद शुरू कर दी है। ड्राइवर ने कहा की मुर्गी दाना सुरक्षित है। ट्रक ऑनर को भी सूचना दे दी गई है। इस घटना में कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ है।







Comment here