लखनऊ पीजीआई में भर्ती कोरोना पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की तबी’यत में आंशिक सुधार है। रात से उन्हें बुखार नहीं आया है। सुबह फेफड़े के संक्रमण से जुड़ी दवाएं दी गई हैं। पीजीआई सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल के मुताबिक कनिका कपूर की त’बीयत की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगी है। जरूरी जांच भी कराई जा रही हैं।
शुक्रवार को लखनऊ में चार नए लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। इनमें सिंगर कानिका कपूर भी नाम है। इसके बाद कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में खुद के कोरोना से सं’क्रमित होने का खुलासा किया।

पिछले हफ्ते गायिका लखनऊ में होटल ताज व डालीबाग स्थित पूर्व सांसद के बंगले पर आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को लखनऊ के गैलेट अपार्टमेंट में भी एक पार्टी आयोजित की गई थी जिसमें सिने गायिका और कई अफसर व नेता शामिल हुए थे। कनिका में संक्रमण की पुष्टि के बाद अपार्टमेंट में हड़कंप मचा है। ताज होटल को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। कनिका के पूरे परिवार को भी अब सघन निगरानी में रखा गया है।

संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करानी शुरू कर दी है।
करीब 100 से ज्यादा लोगों की सूची तैयार की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने गायिका व उनके संपर्क में आए करीब 500 लोगों के आने की अनुमान लगाया है।
विभागीय अफसरों ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हें खुद को अलग करने के लिए भी कहा है।




Leave a Reply