Breaking NewsNationalSTATE

BreakingNews: रोबोट करेंगे कोरोना पॉजिटिव म’रीजों की देखभाल, देंगे खाना और दवाइयां…

तेजी से फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने और डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को इस घा’तक वायरस से बचाने के लिए नोएडा के अस्पताल में रोबोट का इस्तेमाल होते हुए देखा जा सकेगा। 

जानकारी के अनुसार, नोएडा का फेलिक्स अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को तीन रोबोट देगा। यह रोबोट कोरोना वायरस से संक्रमित म’रीजों की सेवा में काम करेंगे। इन रोबोट का काम संक्रमित मरीजों को खाना और अन्य सामान देना आदि होगा। इससे मरीज के संपर्क में कम लोग ही रहेंगे। 

नोएडा में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया

नोएडा में कोविड-19 वायरस से एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जिससे यहां कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को बताया कि यह व्यक्ति सेक्टर-74 में सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में रहता है और जिला प्रशासन ने इस रिहायशी सोसाइटी को संक्रमण मुक्त करने के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक बंद करने की घोषणा की है। इस सोसायटी में हजारों लोग रहते हैं।

जिलाधिकारी ने एक आदेश में कहा कि इस अवधि के दौरान किसी को भी बेहद आवश्यक स्थिति के अलावा सोसाइटी में अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले सेक्टर 100, 78 और 41 के तीन निवासी और दिल्ली का एक व्यक्ति नोएडा में संक्रमित पाए गए थे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 24 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें एक विदेशी नागरिक है जबकि शनिवार सुबह तक भारत में ऐसे 258 मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.