भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी कोरोना वायरस (COVID19) का ख’तरा मंड’रा रहा है। रामनाथ कोविंद भी जल्द अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। राष्ट्रपति ने यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह के कोरोना वायरस से पी’ड़ित गायिका कनिका कपूर की ओर से दी गई पार्टी में शामिल होने की खबर सामने आने के बाद लिया है। बता दें कि कनिका से मिलने के बाद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति कोविंद से मिले थे।
बताया जा रहा है कि कनिका कपूर की वजह से कई लोगों को कोरोना वायरस की च’पेट में आ सकते हैं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी इनमें शामिल हैं। ऐसे में राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई सूचना में कहा गया है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुसरण राष्ट्रपति भी करेंगे। राष्ट्रपति ने अगले आदेश तक अपने सभी कार्यक्रमों को भी रद कर दिया है। इस बीच दुष्यंत सिंह के साथ किसी न किसी कार्यक्रम में रहे सांसद और अन्य लोग भी अपने आपको अलग-थलग कर रहे हैं और वे सभी अपना टेस्ट कराएंगे।

दरअसल, कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भले ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। इस बीच दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने वाले सांसद भी आइसोलेशन में जाने लगे हैं। मिजार्पुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसकी शुरुआत की थी।18 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को नाश्ते पर आमंत्रित किया था। इस दौरान कुल 96 सांसद मौजूद थे। झालवाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह भी इस पार्टी में पहुंचे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में सभी सांसदों के साथ मेलमिलाप में शामिल रहे। दुष्यंत सिंह के अलावा राष्ट्रपति भवन में हुई इस पार्टी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जनरल वीके सिंह, गजेंद्र शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर, विजय गोयल, ओम माथुर, रविकिशन, हेमामालिनी, रीता बहुगुणा जोशी, साक्षी महराज जैसे लोकप्रिय और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था। इससे ठीक दो दिन पहले ही 16 मार्च को दुष्यंत सिंह लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे थे। ऐसे में अब इन सभी पर कोरोना वायरस की च’पेट में आने का ख’तरा मंडरा रहा है।गौरतलब है कि दुनियाभर में 10 हजार से अधिक लोगों की मौ’त कोरोना वायरस के कारण हो गई है। वहीं, 2 लाख से ज्यादा लोग इस जा’नलेवा वा’यरस से सं’क्रमित हो चुके हैं। भारत में भी 150 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से सं’क्रमित हो चुके हैं। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर के करोड़ों लोगों में द’हशत पैदा कर दिया है। भारत समेत 150 से ज्यादा देशों के लोग इस वजह से अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कोई भी शख्स कोरोना वायरस के ख’तरे से अछूता नहीं है, इसलिए सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए।




Comment here