भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि हो गई है। देश में कोरोना से अभी तक 4 लोगों की मौ’त हो गई है। 15,701 सैंपल टेस्ट हुए हैं। ये आंकड़े 21 मार्च 2020 सुबह 10 बजे तक के हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार एक दिन में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोग विदेश से आए हैं। तीन लोग इनसे संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं।

ताइवान में 18 नए मामले सामने आए
रायटर्स के अनुसार ताइवान में 18 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या 153 हो गई है। देश ने बुधवार को अधिकतर विदेशी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की थी। इसके अलावा विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है।
भारत में मरीजों की संख्या 271 हुई
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि हो गई है। देश में कोरोना से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। 15,701 सैंपल टेस्ट हुए हैं। ये आंकड़े 21 मार्च 2020 सुबह 10 बजे तक के हैं।

नागपुर: नगर निगम आयुक्त तुकाराम मुंडे ने शहर के बाजार क्षेत्र का दौरा किया
नागपुर में नगर निगम आयुक्त तुकाराम मुंडे ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए शहर के बाजार क्षेत्र का दौरा किया। शहर में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी निजी और कॉरपोरेट प्रतिष्ठानों को कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद रहने का आदेश दिया गया है।



Leave a Reply