BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर ब्रेकिंग: अगले 48 घंटों में हो सकती है हल्की बारिश…

जासं,मुजफ्फरपुर/ समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा याल बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति आठ से बारह किमी प्रतिघंटा रहेगी। यह कहना है डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग का। शुक्रवार को अगले 25 मार्च तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इसके अनुसार, आसमान में गरजवाले बादल बन सकते हैं। वैशाली, सारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में अगले 48 घंटे में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Input: दैनिक जागरण

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.