पटना जंक्शन पर कोरोना का सं’क्रमण रोकने के लिए अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटरों पर रेलयात्री एक मीटर की दूरी में खड़े होकर टिकट ले रहे हैं। रेलवे की ओर से कोरोना के संक्र’मण को रोकने के लिए अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटरों पर निश्चित दूरी पर लोगों को खड़ा होकर टिकट लेने के लिए पीली व लाल रंग की लाइन खींची गई है।
शुक्रवार को पटना जंक्शन के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लोग निश्चित दूरी को मेंटेन करके टिकट लेते दिखे। जंक्शन के सभी चौबीस टिकट काउंटरों और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी आरक्षण के दर्जन भर काउंटरों पर लोगों को अनुशासित ढंग से खड़े करने की व्यवस्था की गई है।

पटना जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट कमांडर वीके सिंह ने बताया कि उन्होंने यात्रियों को एक मीटर का डिस्टेंस मेंटेन कराया। इसके लिए आरपीएफ के जवान अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटरों के सामने तैनात रहे। वे बार-बार रेल यात्रियों को नसीहत दे रहे थे कि वे एक मीटर की डिस्टेंस को मेंटेन करके खड़े हों।




Leave a Reply