Breaking News

नालंदा में बालू माफियाओं का नया कारनामा:फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर से ढोया जा रहा था अवैध बालू

नालंदा पुलिस ने फर्जी चालान के जरिए एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर लगा कई ट्रकों के जरिए अवैध बालु तस्करी का भंडाफोड़ किया। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास का है। जहां पुलिस ने अवैध चोरी का बालू लदा तीन ट्रक, एक स्कॉर्पियो और संगठित गिरोह के 5 अपराधी को गिरफ्तार किया।

राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बालू माफियाओं के द्वारा नया तरीका अपनाया जा रहा था। मूल चालान के जरिए उसकी फोटो कॉपी निकाल, उसपर मुहर लगाकर हु ब हु मूल चालान की तरह बना कर चालान में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रक में लगाकर अवैध तरीके से बालू की ढुलाई की जा रही थी। एक ही नम्बर कई ट्रको में लगाकर इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू की ढूलाई अहले सुबह से की जाती थी। चालान गया जिले का रहता था लेकिन बालू का उठाव कहीं और से किया जा रहा था। इस मामले में चालक मालिक और सिंडिकेट में शामिल लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस से बचने के लिए बालू माफिया स्कॉर्पियो से ट्रक के आगे आगे पासिंग कराने का काम करते थे। अंबेडकर चौक के पास वाहन चेकिंग लगा अवैध बालू लदा तीन ट्रक और एक स्कॉर्पियो जप्त किया गया है। गिरफ्तार 5 लोगों से इस संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.