Breaking News

मोतिहारी में युवक की ह’त्या:नहर किनारे मिला श’व, नेपाली गृह मंत्रालय का आईकार्ड बरामद हुआ

मोतिहारी में सड़क किनारे से एक युवक का गला रेता हुआ शव बरामद किया हैं। शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगो कु भारी भीड़ जमा हो गई, ग्रामीणों ने घटना की जानकरी केसरिया पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया मार्ग के चंडी माई स्थान के सामने से गुजरने वाली नहर के आठबोमवा पुल के समीप की है। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्षीय बताया जा रहा है जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई हैं।

हत्या कर कही और से ला कर फेंका गया

शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कही और से हत्या कर शव को यहां लेकर फेंका गया है। शव पूरी तरह फुला हुआ था, वही गला रेता हुआ हैं। जिसकी वजह से उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही हैं म

क्या कहते है थानाध्यक्ष

केसरिया थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह ने सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुच घटना का जायजा लिया, इस दौरान उन्हों ने कहा की शव देखने के बाद लग रहा है कि कही और हत्या कर शव को यहां ला कर फेंका गया हैं। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। घटना स्थल से एक आई कार्ड बरामद हुआ है। जिस पर नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय से जारी कार्ड पर्सा जिला के,बिरगंज निवासी हरेन्द्र सिंह लिखा हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.