Breaking News

बगहा में सड़क हा’दसा, 5 घा’यल:खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर

ट्रक और टेंपो की टक्कर में पंच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। सोमवार की देर शाम को एनएच 727 बगहा – बेतिया मार्ग के अनुमंडलीय पशु अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक बचाने के क्रम में टेंपो वाले ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपू में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के समय मौजूद लोगों ने सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जख्मियों में मस्तानटोला निवासी साजिद खान, मजीद खान, चौतरवा बड़गावँ निवासी अभय कुमार, मारवाड़ी टोला निवासी गौरव कुमार, परसौनी निवासी प्रिंस कुमार शामिल है। सभी का इलाज डॉ. विनय कुमार ने किया। इधर इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

रिमझिम हो रही थी बरसात नहीं दिखा ट्रक

बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन से बाघ के लिए टेंपो आ रही थी। जिस पर 5 लोग सवार हो गए। जैसे ही टैंपू आगे बढ़ी रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इसी बीच जैसे ही टेंपो पशु अस्पताल के पास पहुंची ट्रक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो ट्रक कई घंटे से नेशनल हाईवे पर खड़ा था। जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर लाइट नहीं रहने के कारण अंधेरा था। अंधेरे के कारण टेंपो ड्राइवर को ट्रक नहीं दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि ट्रक के द्वारा लापरवाही करने की वजह से यह हादसा हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.