पीएनसी इंफ्राटेक कम्पनी ने अपनी खामियों को सुधारने की पहल में तेजी ला दी है। कम्पनी के द्वारा आरा-बक्सर फोरलेन के निर्माण कार्य मे बरती जा रही लापरवाहियों पर दैनिक भास्कर कि टीम ने जब खबर प्रकाशित किया तो पीएनसी के अधिकारियों ने अपनी कमियों में सुधार करनी शुरू कर दी हैं।/
खबर प्रकाशित होने के एक दिन बाद ही निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर उभरे गड्ढों कि मिट्टी से भराई कर दी गयी हैं। साथ ही खबर में निर्माण कार्य के दौरान कम्पनी ने जिस पक्की सड़क को तोड़ा था।
उसके पुनः पक्कीकरण कि भी बात लिखी गयी थी क्योंकि उक्त जगह पर भारी वाहनों के दबाव से मिट्टी डालकर बनायी गयी सड़क दिन प्रतिदिन धंसती जा रही थी। कम्पनी ने इसपर भी संज्ञान लेते हुये सड़क पक्कीकरण का निर्माण कार्य रातों रात शुरू कर दिया हैं। गौरतलब हो कि निर्माण कार्य के दौरान ऐसी छोटी छोटी खामियों से ही अबतक कई सड़क दुर्घटनाएं इस राज्यमार्ग पर हो चुकी हैं।
इन दुर्घटनाओं में अबतक चार लोग अपनी जिन्दगी गंवा चुके हैं। निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी के अल्टरनेट सड़कों का निर्माण जानलेवा साबित हो जाता है क्योंकि बरसात में ऐसी सड़कों का कटाव तेजी से होता है और कटाव के कारण उभरे गड्ढो में लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
भविष्य में ऐसी भयंकर सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस कारण से कम्पनी को अपनी छोटी से छोटी लापरवाहियों को भी तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करना



Comment here