Breaking News

कमांड कंट्रोल बिल्डिंग का काम पूरा हाेने पर शुरू होगा:स्मार्ट सिटी : आईआईटी की टीम ने सर्विलांस सिस्टम की शुरू की जांच

स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 27 चाैक-चाैराहाें पर ट्रैफिक लाइट और 65 स्थानों पर सर्विलांस सिस्टम लगाया जा रहा है। साेमवार काे मुजफ्फरपुर पहुंची आईआईटी की टीम ने सर्विलांस सिस्टम की पड़ताल शुरू की। यह स्मार्ट सिटी के सबसे जनोपयोगी प्रोजेक्ट में शामिल है।

इसी प्रोजेक्ट से शहर में विधि व्यवस्था के नियंत्रण के साथ क्राइम कंट्रोल हाेना है। स्मार्ट सिटी के अधिकारी के मुताबिक ट्रैफिक लाइट व सीसी कैमरे, जाे अभी शहर में लगाए जा रहे हैं। उसकी क्वालिटी पर पूर्व में आईईटी की मुहर लग चुकी है।

अब आईआईटी की टीम यह पड़ताल कर रही है कि एजेंसी ने जिस क्वालिटी का ट्रैफिक लाइट व सीसी कैमरा क्वालिटी अप्रूवल के लिए भेजा था, वही लग रहा है या नहीं। काेई तकनीकी गड़बड़ी ताे नहीं की जा रही। मंगलवार काे शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल व कैमरा की जांच करेगा। सिटी पार्क के निकट निर्माणाधीन कमांड कंट्रोल बिल्डिंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का मॉनिटरिंग हाेना है। वहां भी टीम जांच करेगी।

छह माह से शहर में लगी हुई है ट्रैफिक लाइट

8 मार्च काे कंपनीबाग चाैक पर स्मार्ट सिटी से ट्रैफिक लाइट लगे। इसके बाद डीएम आवास व अन्य स्थानों पर लगा। अब ताे सिकंदरपुर, माड़ीपुर समेत लगभग सभी जगह ट्रैफिक लाइट लग गए हैं।

लेकिन, ट्रैफिक लाइट काे अभी सुचारु नहीं किया गया है। शहर के लाेगाें काे ट्रैफिक लाइट चालू हाेने का इंतजार है। स्मार्ट सिटी अधिकारी का कहना है कि कमांड कंट्रोल बिल्डिंग का काम पूरा हाेने के साथ सिस्टम काे चालू कर दिया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.