Breaking News

सीवान में हा’दसा, युवक की मौ’त:चाय पीकर घर लौट रहा था, तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा; ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात बाजार से चाय पीकर लौट रहे एक युवक को एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पिकअप चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों ने पिकअप चालक को पिकअप सहित पुलिस के हवाले कर दिया।/

घटना में मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के तेतहली गांव के रहने वाला स्व. अब्दुल गफूर के 26 वर्षीय पुत्र इसरार के रूप में हुई है। इधर घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और फिर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि इसरार घर पर बता कर गया था कि बाजार से आ रहा हूं।

घटनास्थल पर लगी भीड़।

घटनास्थल पर लगी भीड़।

काफी देर तक नहीं लौटा तो उन्हें इसकी बात की चिंता होने फिर किसी के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई कि इसरार को किसी गाड़ी ने धक्का मार दिया है। बेटा एक बार परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देख कर व्याकुल हो गए। पीड़ित परिजनों ने बताया कि इसरार अचेत पड़ा था लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं था। उसके बाद उसे आनन-फानन में उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काफी तेज रफ्तार में था पिकअप वाला

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिकअप काफी तेज रफ्तार में था। बाजार में घुसते वक्त भी उसकी रफ्तार कम नहीं हुई थी। इसके बाद पुरानी बाजार पहुंचते-पहुंचते इसरार को कुचलते हुए भागने लगा। जिसके बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने उसे खदेड़ कर पिकअप के साथ पकड़ लिया बताया जाता है कि लोगों ने उसकी पिटाई भी की और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.