वैशाली जिले के हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के समीप बीती देर रात ट्रक और ट्रेक्टर में भीषण टक्कर हो गई। घटना में ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि ट्रेक्टर चालक और ट्रेक्टर पर सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घायल ट्रेक्टर चालक और मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायल ट्रेक्टर चालक संतोष कुमार के मुताबिक बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली से ट्रेक्टर पर ईट लादकर पटना मलाही पकड़ी जा रहा था उसी दौरान महात्मा गांधी सेतु मुख्य मार्ग के तरेसिया मोड़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे ट्रेक्टर चालक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के कोआरी चौक निवासी बैधनाथ भगत का बेटा 38 वर्षीय संतोष कुमार और ट्रेक्टर पर सवार मजदूर नालंदा जिला के एकंगरसराय, तेलहरा,हिलसा निवासी अर्जुन बिंद का बेटा 35 वर्षीय सोमर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया।




Comment here