Breaking News

22 तक दो तरह का मौसम…27 से मानसून की विदाई:एक जिले में कहीं बारिश तो कहीं रहेगी हल्की धूप,

राज्य में 22 सितंबर तक दो तरह का मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान एक ही जिले में कुछ स्थानों पर बारिश तो कुछ स्थानों पर हल्की धूप रहेगी। इससे उमसभरी गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती हिस्से में चक्रवाती हवाएं सक्रिय हैं। इसके साथ ही ट्रफ रेखा भटिंडा, हरदोई, वाराणसी, रांची, बालसोर होते बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तरप्रदेश से सटे जिले गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, पश्चिम चंपारण में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मुजफ्फरपुर, पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश, तो कुछ स्थानों पर हल्की धूप रहेगी। इससे आर्द्रता बढ़ेगी और उमसभरी गर्मी का अहसास होगा। पटना में 48 घंटे तक मानसून आंशिक रूप से सक्रिय है। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अन्य राज्यों से कल से होगा विदा

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, कच्छ से मानसून की वापसी की शुरुआत हो चुकी हैl 21 सितंबर तक मानसून समाप्त हो जाएगा। उसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी का क्रम शुरू होगाl बिहार से मानसून 27 सितंबर के बाद वापस होने की संभावना हैl

इधर, आधे घंटे की वर्षा से शहर पानी-पानी : निगम ने पंप चला जितना पानी निकाला था उससे ज्यादा फिर भरा

मुजफ्फरपुर|महज आधे घंटे की बारिश में साेमवार की शाम शहर के कई हिस्से पानी-पानी हाे गए। नगर निगम ने उच्च क्षमता का माेटर पंप लगाकर बीबीगंज गांधी नगर, वार्ड 47 स्थित माई स्थान से जितना पानी निकाला था, उससे ज्यादा इस बारिश से फिर भर गया। आमगाेला राेड में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि से लेकर ओवरब्रिज तक एक फीट पानी भर गया।

उधर से गुजरनेवाले कई लाेगाें की बाइक बंद हाे जा रही थी। बटलर मेन राेड में 4 दिनाें से पानी लगा हुआ है, इस बारिश के बाद लाेगाें की परेशानी और बढ़ गई। बीबीगंज गांधीनगर में दाे दर्जन घराें में पहले से पानी घुसा हुआ है। दाे दिनाें से निगम उच्च क्षमता के माेटर लगाए हैं।

निवर्तमान वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने कहा-अधूरे नाला निर्माण के कारण यही स्थिति है। पथ निर्माण विभाग ब्रह्मपुरा से बीबीगंज हाेते हुए हाईवे तक नाला बना रहा है जिससे पानी नहीं निकल पा रहा है। मदनानी लेन में भी उच्च क्षमता का माेटर पंप लगा पानी निकाला जा रहा था, वहां भी भर गया। बालूघाट में भी यही स्थिति है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.