अररिया में 9 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र एक गांव में सोमवार सुबह बच्ची की लाश मिली। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि बच्ची देर रात से गायब थी।
परिजनों ने आशंका जताई कि घर के पास जितिया मेला में प्रोजेक्टर पर लगी फिल्म देखने के दौरान मनचलों ने पहले रेप किया फिर हत्या की है। वारदात की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के थानाध्यक्ष कौशल कुमार, SI रूबी कुमारी, ASI हृदयनारायण सिंह ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है।

जितिया मेला में फिल्म देखने गई थी बच्ची
थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को घटना की सूचना देते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाने की मांग की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के पास ही जितिया पर्व को लेकर मेला लगा था। बच्ची रविवार की रात मेला में चल रही फिल्म देखने गयी थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर हमलोगों ने काफी खोजबीन की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सुबह को घर से कुछ दूरी पर एक सुनसान मकान के बगल में खेत के रास्ते पर मे नग्न हालत में उसकी लाश पड़ी थी।


घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
शव के पास मिले बच्ची के कपड़े
शव के पास ही उसका कपड़ा मिला। घटना स्थल पर दो जगहों पर खून के धब्बे में भी मिले है। इसके बाद शव को परिजन घटनास्थल से अपने घर लेकर आ गए। घटना की खबर मिलते ही शव को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। वहीं मृतका की मां सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।




Comment here