Breaking News

कैदी के साथ रात में बाइक से घूम रहे सिपाही:सीवान में कैदी को ही ​​​​​​​पकड़ा दी हथकड़ी

सीवान में एक कैदी के हाथ खुद का हथकड़ी पकड़ा बाइक के पीछे बैठाकर सिपाही द्वारा बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर अब जारी किया गया है। पूरा मामला सीवान नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल के समीप का है।

बताया जा रहा है कि सीवान सदर अस्पताल परिसर में एक कैदी हथकड़ी लगे खुद का रस्सी पकड़े हुए काफी देर से टहल रहा था। जिसके बाद एक सिपाही बाइक लेकर अस्पताल परिसर पहुंचता है उसके बाद उस कैदी को बाइक के पीछे बिठाकर मुस्कुराते हुए लेकर चला जाता है। हालांकि प्रशासन पर यह सवालिया निशान खड़े हो रहै है कि रात्रि 8:00 बजे एक सिपाही कैदी को लेकर आखिर कहां जा रहा था।

गौरतलब है कि सीवान जिले में हथकड़ी के साथ कैदी के फरार होने का कई मामला भी सामने आ चुका है। बीते 28 मई 2022 को कोर्ट में पेशी के बाद एक विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उसे सीवान उत्पाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच वह मौके पर तैनात पुलिस को धक्का देकर कैदी हथकड़ी के साथ फरार हो गया था।

कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। फरार कैदी की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के कथुआं सारनपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई थी। ऐसे ही पुलिसिया लापरवाही एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

कहते हैं थानेदार

इस मामले में नगर थानेदार जयशंकर पंडित ने बताया मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में सिपाही का लापरवाही देखा गया है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.