Breaking News

मुजफ्फरपुर : न’शे में धुत ड्राइवर ने कार से 6 को रौं’दा:सभी गंभीर रूप से हुए घा’यल

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के जिरोमाइल चौक के समीप देर रात एक तेज रफ्तार कार ने अनियत्रित होकर आधा दर्जन लोगों को रौंदा दिया। हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से SKMCH में भर्ती कराया गया है। वहीं कार के चालक को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई भी की। आक्रोशित लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर शिक्षा चकनाचूर कर दिया। अहियापुर पुलिस के समझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। ड्राइवर को भी मेडिकल में भर्ती किया गया है। उसके शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। मेडिकल ओपी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया की आरोपी चालक नशे में है। उसे जेल भेजा जाएगा

कार में थे और भी लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार कार में दो लोग और भी थे, जो घटना के बाद मौके से भाग निकले। घायल दरोगा राय ने बताया की वह अहियापुर के मिर्जापुर का रहने वाला है। मॉल में काम करता था। नाइट ड्यूटी थी तो घर से खाना खाकर साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

गायघाट का है कार चालक

पुलिस का कहना है की कार के ड्राइवर की पहचाना कर ली गई है। वह गायघाट के भुसरा का गोविंद कुमार है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज हो रहा है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायल के बयान पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं अन्य घायलों का पता और उसके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा कर रुकी कार

मेडिकल ओपी प्रभारी ने बताया की स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया की कार की स्पीड अधिक थी। अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ने लगी। किनारे से जो व्यक्ति जा रहे थे। सब को रौंदती हुई कार अंत में डिवाइडर से टकरा कर रुक गई। कार चालक ने भी भागने की कोशिश की। पर लोगों ने उसे दबोच लिया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.