Breaking News

भागलपुर के लड़के ने इंडियन आर्मी के लिए बनाई लैंडमाइंस:जवानों के पैर रखने से नहीं होगा ब्ला’स्ट, आ’तंकवादी के पांव पड़ते ही होगा ध’माका

भागलपुर के राजा राम ने देश के जवानों लिए एक ऐसी लैंडमाइंस बनाई है, जिस पर अगर सेना के जवान पैर रखेंगे तो वो ब्लास्ट नहीं होगा। लेकिन, अगर उसी माइंस पर कोई आतंकवादी पैर रखता है तो वो माइंस ब्लास्ट हो जाएगा। चौंकिए मत यह कारनामा सच में जिले के सलेमपुर सैनी गांव के 16 वर्षीय राजा राम ने कर दिखाया है। राजा ने माइंस में पटाखे वाले बॉम्ब लगाकर इस एक्सपेरिमेंट को दैनिक भास्कर के कैमरे पर लाइव करके दिखाया है।

ब्लास्ट के बाद जमीन पर पड़े उपकरण।

ब्लास्ट के बाद जमीन पर पड़े उपकरण।

देश के जवानों के पैर रखने पर क्यों नहीं फटेगा लैंडमाइंस

दरअसल, लैंडमाइंस के साथ-साथ राजा ने एक जूता बनाया है। इसको पहन लैंडमाइंस से बचा जा सकता है। एक्सपेरिमेंट के दौरान राजा राम ने जूता पहना। माइंस के उपर पैर भी रखा। लेकिन, माइंस ब्लास्ट नहीं हुआ। चंद सेकेंड बाद भास्कर के रिपोर्टर ने उस माइंस के उपर पैर रखा। माइंस में सेट पटाखा वाला बॉम्ब लाइव कैमरे पर ब्लास्ट हो गया।

राजा राम ने बताया कि सारा कमाल उस जूते का है,उस जूते में मैने एक डिवाइस लगाया है, जिसके बारे में मैं नही बताऊंगा। अगर सरकार मुझे प्लेटफार्म दे तो मैं देश के जवानों के लिए वैसे हजारों जूते बना सकता हूं। इसको पहनने के बाद जवान माइंस पर पैर रखेंगे तो कुछ भी नहीं होगा। लेकिन, आतंकवादी के पैर रखते जोर का धमाका होगा।

सरकार से आर्थिक मदद की गुहार

राजा राम ने बिहार और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि मैं बहुत कुछ बना सकता हूं। लेकिन मेरे पास पैसे नहीं है। मेरे पिता अभय राम मजदूरी करते हैं। सरकार मुझे आर्थिक मदद दे तो मैं देश के लिए कुछ कर सकता हूं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.