मुजफ्फरपुर पुलिस के वरीय अधिकारी अक्सर स्मार्ट और हाइटेक पुलिसिंग की बात कहते हैं। कहते हैं की मुजफ्फरपुर पुलिस अब स्मार्ट हो गई है। अत्याधुनिक वाहन और संसाधनों से लैश है। इसी दौरान एक वीडियो सामने आता है, जो पुलिस के इस दावे की पूरी तरह पोल खोलकर रख देता है। दरअसल मुजफ्फरपुर में एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे पुलिस गाड़ी को कुछ सिपाही धक्का दे रहे हैं। कुछ दूर तक धकेलने के बाद ये स्टार्ट हो जाती है। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस की जमकर खिल्लियां उड़ाई जा रही है। लोग पूछ रहे हैं कि गाड़ी का हाल ऐसा है तो ऐसे में पुलिसकर्मी कैसे अपराधियों को पकड़ेंगे।

गाड़ी को धक्का लगाते पुलिसकर्मी।
कैदी को लेकर आई थी गाड़ी
बताया जा रहा है की ये गाड़ी सकरा थाने की है। इसमें कैदी को लेकर कोर्ट लाया गया था। लेकिन, कोर्ट हाजत के पास जब इसे स्टार्ट करने की कोशिश की तो यह नहीं हुआ। इसके बाद सिपाहियों को धक्का मारा। तब जाकर स्टार्ट हुआ। इसके बाद वे लोग वहां से निकले। अब सवाल उठता है की अगर अचानक से अपराधी को पकड़ना पड़े तो कैसे पकड़ेंगे।
पहले भी कई बार आए ऐसे मामले
जिले के अधिकांश थानों में पुलिस गाड़ी की हाल बदहाल है। पहले भी सकरा और सदर समेत अन्य थाने से इस तरह के मामले सामने आए हैं। कई बार तो आधे रास्ते में तेल समाप्त हो जाने के कारण धक्का देकर थाना तक लाना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के किसी वरीय अधिकारियों ने अबतक इस संबंध में बयान नहीं दिया है।






Comment here