Breaking News

बिहार में अगले 7 दिन एक्टिव रहेगा मानसून:9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना; पटना में हल्की बारिश

बिहार में लगातार हो रही बारिश से गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि कई इलाके में बारिश लोगों के लिए आफत भी बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिण और पूर्वी बिहार के 9 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है। बाकी अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। जिससे किसानों को फायदा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश होगी। इन जिलों में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इसमें बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, सारण, शेखपुरा और सीवान शामिल हैं। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया। साथ ही उनकी तरफ से यह भी अपील कि गई है कि लोग बेवजह घर से बाहर ना निकलें। वहीं पटना में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पटना में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।

पटना में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।

शनिवार को कई जिलों हुई अच्छी बारिश

पटना मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और समस्तीपुर में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा पूरे बिहार में सभी अन्य जगह हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं इससे पहले शुक्रवार को भी पटना समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश भागलपुर में 15 मिलीमीटर दर्ज की गई।

गंगा घाट की तस्वीर।

गंगा घाट की तस्वीर।

बिहार में सूखे के हालात, सीएम नीतीश कुमार ने की बैठक

वहीं बिहार के कुछ जिले में सूखे के हालात से किसान जूझ रहे हैं। बिहार में इस बार धान की रोपनी ना के बराबर हुई है। राज्य में सूखे का संकट छाया हुआ है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार कल यानी शनिवार को सुखे को लेकर बैठक भी की थी। जिसमें कम बारिश के कारण सूखे जैसी बनी स्थिति की समीक्षा की गई।

प्रभावित जिलों के प्रखंड और पंचायत स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का आंकलन कराने, डीजल अनुदान का लाभ देने, वैकल्पिक फसल योजना के तहत बीज उपलब्ध कराने और किसानों को सहायता देने हेतु समुचित कार्रवाई का निर्देश नीतीश कुमार की ओर से दिया गया। बता दें कि इस बार बिहार में सामान्य से 30 से 40% तक कम बारिश हुई है। जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार पहले भी हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.