Breaking News

IRCTC कराएगा शिरडी और ज्योतिर्लिंग के दर्शन:भारत दर्शन ट्रेन को अपग्रेड कर किया गया स्वदेश दर्शन, 10 दिन और 11 रात की होगी यात्रा

अगर आप तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। IRCTC आपको शिरडी और ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा। आप अपने परिवार, अपने बच्चों और माता-पिता के साथ इसका आनंद उठा सकते हैं। इसकी जानकारी ग्रुप जेनरल मैनेजर, ईस्टर्न जोन IRCTC के जफर आजम ने दी। उन्होंने बताया की ये यात्रा 10 दिन और 11 रात की होगी। पहले भारत दर्शन नाम से ये तीन चलाई जाती थी। लेकिन, अब इसे अपग्रेड कर स्वदेश दर्शन किया गया है। जो दरभंगा से खुलेगी। मुजफ्फरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। इसमें कुल आठ सौ यात्रियों को यात्रा कराया जाएगा

सभी प्रकार की मिलेगी सुविधा

ग्रुप मैनेजर ने बताया की इस ट्रेन में यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। पूजा पाठ करने से लेकर डॉक्टर की भी व्यवस्था रहेगी। ताकि किसी भी इमरजेंसी हालात से निपटा जा सके। ट्रेन में एकदम सात्विक भोजन कराया जायेगा। 10 अक्टूबर से ये यात्रा शुरू होगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की सुविधा

शिरडी और ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की सुविधा दी गई है। ग्रुप मैनेजर ने बताया की IRCTC के वेबसाइट पर जाकर स्वदेश दर्शन लिंक पर क्लिक करने से ऑनलाइन टिकट की सुविधा उपलब्ध है। वहीं ऑफलाइन के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया जा रहा है। काउंटर से टिकट कटाया जा सकता है।

स्लीपर और AC की सुविधा

ट्रेन में स्लीपर और AC बोगी की सुविधा रहेगी स्लीपर से यात्रा करने वाले प्रति यात्री को 18,540 और AC SE यात्रा करने पर एक यात्री को 29,620 रुपए देने होंगे। प्रत्येक दिन सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का भोजन दिया जायेगा। होटल में रहने की सुविधा होगी। जिसका अलग से खर्च नहीं लगेगा। प्रति दिन दो बोतल पानी दिया जायेगा। सभी बोगी में सिक्योरिटी और एस्कॉर्ट की व्यवस्था रहेगी।

जानिए, कहां – कहां करेंगे दर्शन

स्वदेश ट्रेन से आप उज्जैन (महाकालेश्वर एवम ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग ) सोमनाथ, शिरडी, रानी सिंगनापुर और नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आपको दस दिनों में कराया जायेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.