Breaking News

राजद के पूर्व विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना:नीरज बोले- बिहार में भाजपा वाले जंगल राज कहकर बिहारियों को गाली दे रहे हैं

राष्ट्रीय जनता दल के कटिहार जिले के बरारी विधानसभा के पूर्व विधायक सह पार्टी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार राष्ट्रीय जनता दल के हो रहे प्रखंड स्तर के चुनाव को लेकर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां भागलपुर परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बेगूसराय में हुई घटना को लेकर बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर की

उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश और तेजस्वी की सरकार काम करने वाली है और करवाई भी करती है जिनकी मौत बेगूसराय गोलीकांड में हुई है उन्हें केंद्र सरकार क्यों नहीं मुआवजा दे रही है बिहार सरकार को जो देना होगा वह विधि सम्मत तरीके से दिया जाएगा।

विधायक नीरज कुमार से सवाल पूछा कि बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है जिसको लेकर बीजेपी कह रहे है को बिहार के जंगल राज टू आ गया है और जंगल राज टू का डायरेक्टर कोन है तो राजद के पूर्व विधायक नीरज कुमार ने जबाब देते हुए कहा ये सवाल बीजेपी वाले से पूछिए की जंगल राज कहाँ है बिहार में जनता राज है और बीजेपी वाले बिहार में जंगल राज कहकर बिहारियों को गाली देने के काम कर रही है।

वहीं, बेगूसराय सराय के गोलीकांड को लेकर राजद के पूर्व विधायक नीरज कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा अगर बिहार में जंगल राज है तो केंद्र में बीजेपी की सरकार है और गिरिराज सिंह मंत्री गए। लेकिन, परिजन को क्यों नहीं मुआवजा दिया । वहीं, सिल्क सिटी भागलपुर में सिल्क कारोबारी की मो अफजाल की हत्या को लेकर कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा । अगर कोई अधिकार लापरवाही करेंगे तो नपे जाएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.