Breaking News

बेगूसराय में पी’ट–पी’ट कर ह’त्या:गांव के बाहर मिला बुजुर्ग का श’व, एक लाख रुपए कर्ज नहीं लौटाने पर मारने का आरोप

बेगूसराय में दबंगों ने एक मजदूर की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दबंगों के द्वारा कर्ज के पैसे मांगने पर रुपया वापस नहीं करने पर बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दिया। घटना में मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी 78 वर्षीय शिवजी पोद्दार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग ने विजय कुमार से कर्ज के रूप में एक लाख रुपए लिए थे। वह विजय सिंह के यहां ही मजदूरी का काम भी करता था। परिजनों का आरोप है कि हर माह 5 प्रतिशत सैकड़ा के हिसाब से उसे ब्याज भी दिया जा रहा था। पर हाल के दिनों में वह पूरा रूपया वापस करने को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगा था। रोज की तरह रविवार को भी शिवजी पोद्दार मजदूरी करने उसके यहां गया था। पर, देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजन उसके यहां खोजबीन करने के लिए भी गए तो कहा गया कि वह काम कर वापस घर चला गया है। बाद में देर रात उसका शव गांव के ही बांसबाड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में परिजनों को परा हुआ मिला है।

परिजनों का आरोप है कि बकाया पैसा वापस नहीं करने की वजह से दबंगों के द्वारा उसकी पीट-पीटकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। तेघरा थाना की पुलिस इस घटना पर परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.